फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी ने ग्राम प्रधान समेत दो को मारी गोली

Sat, 26 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गोली से घायल प्रधान रंगनाथ दूबे
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सोनहरियां गांव में जमीनी विवाद को लेकर पूर्व फौजी ने  शनिवार को  ग्राम प्रधान सहित दो को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई।  मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के जिला अस्पताल ले आई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



सुबह ग्राम प्रधान रंगनाथ दुबे के दरवाजे पर पट्टीदार सर्वानंद दूबे प्रधान के पिता अंगद दूबे से बात कर रहे थे। तभी प्रधान रंगनाथ दूबे के चचेरे भाई पूर्व सैनिक रामआग्रह दूबे वहां पहुंचकर सर्वानंद दूबे को पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर पीटने  के बाद गाली देते हुए वह घर चले गए। मारपीट की जानकारी लेने जब ग्राम प्रधान पूर्व फौजी के घर पहुंचे तो अपने मकान के छत पर पहले से चढ़े पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से ग्राम प्रधान और पास मौजूद अनिल दुबे को लक्ष्य कर गोली चला दी। ग्राम प्रधान रंगनाथ दूबे (48) और अनिल दूबे (20) घायल हो गए।  गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेजवाया। ग्राम प्रधान के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी रामउग्रह को लाइसेंसी बंदूक के साथ उसके घर से  गिरफ्तार कर लिया। उधर इलाज के लिए जिला अस्पताल आए ग्राम प्रधान रंगनाथ दूबे और अनिल दूबे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद  वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 7 क्रिमिनल ला और हत्या के प्रयास  की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पूर्व फौजी रामआग्रह दुबे को उसके मकान  से लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें