फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर पांच करोड़ का हुआ कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले कई दिनों से सज रही बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण की दूकानों और बाइक, चारपहिया वाहनों के शोरूमों पर धनतेरस पर सोमवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर बाद से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सबसे अधिक भीड़ बर्तन और सराफा की दूकानों पर थी।
विज्ञापन


 बिक्री के चलते दूकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। सराफा कारोबारियों ने धनतेरस पर जिले में करीब 5 करोड़ का व्यवसाय होने की उम्मीद जताई है। इस बार स्टील तथा पीतल के साथ ही नान स्टिक बर्तनों की जबरदस्त मांग रही। बड़े बर्तनों की बजाय छोटी तथा उपयोगी बर्तन खूब बिके। वैसे तो महंगाई का असर भी दिखाई पड़ रहा था, लेकिन फिर भी हर तबके के लोगों ने अपनी हैसियत के  मुताबिक कुछ न कुछ अवश्य लिया।

दोपहर बाद बर्तन की दूकानों पर भीड़ बढ़ने लगी। स्टील के लोटा, गिलास, कटोरी आदि तो पीतल के भी बर्तनों की मांग भी रही। बाजार के बदलते ट्रेड के चलते इस बार नान स्टिक के बर्तनों की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन


इसमें अधिक खाना बनाने के प्रयोग में आने वाली पतीली, कढाही आदि की खूब मांग रही। बर्तन के बढ़े भाव के चलते कुछ लोगों का बजट भी गड़बड़ रहा। शेखपुरा की बिंदू शर्मा ने बताया कि कम से कम में करीब तीन सौ रुपए से अधिक रुपये बर्तन में लग गए। सकलेनाबाद के राजेंद्र ने कहा कि डिनर सेट लेना था, लेकिन महंगाई के कारण कुछ ही बर्तन ले पा रहे हैं। मिश्रबाजार के बर्तन व्यवसायी माझी ने कहा कि हर प्रकार के बर्तनों के भाव में बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों से अधिक लाभ नहीं ले पा रहे हैं। 


धनतेरत के मौके पर जहां बर्तनों और सराफा की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही, वहीं मोबाइल और इलेक्ट्रानिक की दूकानें भी ग्राहकों से गुलजार रहीं। इलेट्रानिक की दूकानों से एक तरफ जहां लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, आयरन आदि की खरीदारी की, वहीं मोबाइल की दूकानों से साधारण मोबाइल सेटों के साथ मल्टी मीडिया मोबाइलों की खरीद की। मोबाइल की खरादरी में युवक और युवतियों की भीड़ अधिक दिखी। इस मौके पर कई कंपनियों  की ओर से छूट की स्कीम तथा आफर आदि दिया गया था, जिसका लाभ ग्राहकों ने उठाया।


धनतेरस पर्व पर दो पहिया तथा चार  पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। इस शुभ पर्व के मद्देनजर जिले के हर वाहन एजेंसियों पर सुबह से लेकर रात तक भीड़ बनी रही। धनतेरस के मौके पर सैकड़ों बाइक और दर्जनों आटो, ट्रैक्टर, नैनो तथा कार आदि की बिक्री हुई। कुछ ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा लिया था, जिन्होंने धनतेरस के दिन डिलीवरी लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें