फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों की अस्मिता का प्रतीक है तिरंगा : डॉ. विनोद

विज्ञापन
अमिलहरा में भाजपा के तिरंगा यात्रा में बुलडोजर से पुष्प वर्षा के लिए खड़े पदा​धिकारी। स्रोत संग
विज्ञापन
भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को जिले में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी व जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व निकली तिरंगा यात्रा को लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। अमिलहरा गांव में भाजपा नेता मुनेश्वर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

रविवार को जिले विभिन्न मंडलों में उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।
अभोली मंडल में तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने तिरंगे के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देशवासियों की अस्मिता का प्रतीक है। इसके तीन रंग हमारे देश की विविधताओं को दर्शाने का काम करता है। इस बीच अमिलहरा गांव में बुलडोजर पर सवार होकर भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। मौके पर भाजपा नेता मुनेश्वर गुप्ता, गुलाब बिंद, प्रकाश बिंद, राजितराम मौर्या, विवेक तिवारी, गुड्डू बिंद, रामचन्द्र प्रजापति आदि रहे। इसी तरह पूरे मनोहर में मुख्य अतिथि औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने तिरंगे को देश की आन-बान, शान बताया। तिरंगा यात्रा में
विज्ञापन

संतोष पांडेय, अभोली ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, दीपम त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, सुरेंद्र पांडेय, विनय पांडेय, गोरेलाल, अखिलेंद्र सिंह बघेल,नवीन मिश्रा, राज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें