फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हर घर फहरा तिरंगा, तन-मन से मनाया आजादी का उत्सव

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर ऑडिटोरियम हॉल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से शनिवार को मनाया गया। इस दौरान शान से तिरंगा फहरा। भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया।
लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों के परिजनों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, वॉल हैंगिंग देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पंचायती राज, ग्राम्य विकास, उद्योग विभाग, नगर विकास सहित अन्य विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
साथ ही अपने देश के असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश को आजादी मिली है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश को स्वच्छ, आत्मनिर्भर बनाएं।
राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि यह वह जिला है, जहां के जवान सीमा पर तैनात होकर अपने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर कर देते हैं। ऐसे वीर सपूतों को नमन है।
इस मौके पर जखनिया बेदीराम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
शहर में सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभातफेरी कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने झंडारोहण किया।
इसके बाद राष्ट्रगान से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्कूली बच्चों में मिठाई का वितरण किया गया। एक पेड़ मां के नाम-2.0 के तहत कलेक्ट्रेट परिसर और पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।

Next
AU ऐप में पढ़ें