फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल में पड़ी दरार से खतरे की आशंका

Sat, 10 Jan 2015 11:27 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु के ज्वाइंटर में दोबारा पड़ी दरार अभी जस की तस है। पुल पर लगातार ओवरलोड वाहनों के गुजरने की वजह से दरार बढ़ती जा रही है। सेतु के ज्वाइंटर नंबर-14 के पास कुछ दिनों पहले करीब 20 सेंटीमीटर की दरार पड़ गई थी।
विज्ञापन


पांच फीट के दायरे में पड़ी इस दरार को विभाग की ओर से छह दिन बाद ठीक कराया गया। हालांकि इसकी मरम्मत कराने के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई गई। इसका परिणाम यह रहा कि उसी जगह पर एक बार फिर से दरार पड़ गई है। ओवरलोड वाहनोें के लगातार संचालन के दबाव से दरार बढ़ती जा रही है।

ज्वाइंटर के दोनों तरफ से स्लेब के आपस में टकराने से कंपन बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो इसकी बेयरिंग खिसकने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन


इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के अधिशासी अभियंता हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि लखनऊ स्थित ब्रिज कारपोरेशन से बातचीत की गई है। मरम्मत कार्य शुरू होने में कुछ दिन लगने की संभावना है। उन्होंने चेताया कि अगर ओवरलोड वाहनोें के संचालन पर रोक नहीं लगी तो किसी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। बताया कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी से भी मिले है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें