फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 26 कुर्सियां, टीवी, वाटर हीटर, फ्रीज बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया । पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार को चोरी के आरोपी मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 7 निवासी शाहरुख कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 26 प्लास्टिक कुर्सियां, 24 इंच की टीवी, 15 लीटर वाटर हीटर, 6 मिक्सर ग्राइंडर और फ्रीज बरामद किया गया।
विज्ञापन

मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टूवरगंज में दुकान से चोरी की शिकायत 11 जनवरी को दर्ज की गई थी। इसके बाद एसडीपीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने सोमवार की दोपहर मोहनिया थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि दुकानदार ने एक व्यक्ति पर संदेह जताया था, जो पहले भी चोरी किया था। जांच में मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 7 निवासी शाहरुख कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले 15 दिनों से रोजाना चोरी कर सामान बेच रहा था। फ्रीज जैसे बड़े सामान के गायब होने पर दुकानदार को शक हुआ। आरोपी ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया। बेचे गए सामान को विभिन्न लोगों और दुकानदारों से बरामद कर लिया गया। शाहरुख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें