शशि मेमोरियल बालिका इण्टर कालेज परसादपुर, छावनीलाईन में मंगलवार को पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखाधिकारी वित्त एवं माध्यमिक शिक्षा सतीश कुमार सिंह ने स्काउट-गाइड के
निर्मित टेन्ट एवं क्रिएटिव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड अपने कार्य से यह प्रदर्शित किया है कि समूह बनाकर कार्य करने से आपस में प्रेम-सद्भाव तो बढ़ता ही है, साथ ही कार्य करना भी आसान हो जाता है।
शिविर में स्काउट-गाइड्स ने अनुशासन, त्याग, मितव्ययिता का पाठ पढ़ा है जो उनके जीवन में काम आएगा। पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अजय कुशवाहा ने कहा कि कैंप में स्काउट-गाइड को अपने नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का एहसास
हुआ है। अन्त में लेखाधिकारी को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर प्रशिक्षक चन्द्रिका कुशवाहा, कुमारी दीपा गुप्ता, दिनेश यादव, कन्हैया राम, अशोक राम, अर्चना कुशवाहा, अनिता कुशवाहा उपस्थित रहे।