फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धूप निकलने से दो दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले दो दिनों से धूप निकलने से मौसम में सुधार होने के साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। दो दिन में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर स्थित रहा। बाजार और सड़कों पर चहल पहल रही। पार्क और छतों पर लोगों ने धूप का आनंद लिया।
आपदा विभाग के विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि 12 जनवरी तक मौसम खुशनुमा रहेगा। इसके बाद फिर से सर्दी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। साल के पहले दिन से ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। सुबह और रात को जहांं कोहरे का कहर शुरु हो जा रहा था वहीं दिन में शीतलहर चलने से घर के भीतर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। बीते शुक्रवार से मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम साफ रहने और गुनगुनी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 15 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सिलसिला शनिवार को भी बना रहा।
अधिकतम तापमान दो डिग्री ऊपर चढ़ते हुए 17 पर पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री ही रहा। रविवार को सुबह करीब आठ बजे ही धूप निकल गई।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन के समय लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी के कारण शाम के समय ठंड सताएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें