करंडा के कुचौरा में मिला अजगर।
- फोटो : GHAZIPUR
करंडा। थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव के पश्चिम स्थित बागीचा में मंगलवार की दोपहर में गांव के कुछ लड़के आम तोड़ने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बड़े अजगर पर पड़ी। यह देख बच्चे भय से चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागकर पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने 112 पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और वन विभाग की अजगर मिलने से अवगत कराया। करीब चार बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर को बोरा में भरकर अपने साथ ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सीस ली।