फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र की ओसीबी जलने से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
33 केबीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद की जली ओसीबी मशीन को ठीक करते लाइनमैन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद की ओसीबी जलने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से मंगलवार की सुबह 7:30 बजे ठप हो गई। रात आठ बजे तक बत्ती गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रचंड गर्मी में बार-बार मशीन की खराबी से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद विद्युत उपकेंद्र से गंगौली, सिंगेरा, बरार एवं बांकी फीडरों की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह 7:30 बजे गंगौली फी र की ओसीबी अचानक तेज आवाज के साथ जल गई। जब मशीन तेज आवाज के साथ जली उस समय पूरे उपबव्ेंद्र में धुआं ही धुआं हो गया था। गनीमत यह रही कि कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। मशीन जलने के कारण इस उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। समाचार लिखे जाने तक मशीन बनाने के लिए मिस्त्री लगे हुए थे। प्रचंड गर्मी में बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब से बरसात शुरू हुई है फीडरों की आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है तथा मशीन जल जा रही है। इस संबंध में जेई प्रेमचंद ने बताया कि पावर हाउस की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो गई है। पानी टपकने के कारण नमी से मशीनों में बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। बरसात के मौसम में प्लास्टिक आदि लगाकर काम चलाया जा रहा है। मशीन पर कारीगर काम कर रहे हैं। शीघ्र ही आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें