फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साक्षी, गुंजा और दिव्यता की टीम ने बनाई सबसे अच्छी रंगोली

विज्ञापन
जमानिया स्टेशन स्थित हिन्दू पीजी कॉलेज मे आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बनाई गई रंगाेली देखते प
विज्ञापन
जमानिया। रंगों से सजी आकृतियों में छात्राओं ने विकसित भारत, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को साकार किया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का। शासन के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता की थीम विकसित भारत रखी गई थी। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में साक्षी, गुंजा और दिव्यता की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वंदना, निधि, आंचल और श्वेता की टीम दूसरे स्थान पर रही। सोनी, पल्लवी, पायल, अनुराधा, शना, सुप्रिया, खुशी, पायल, आरोही और ईशा की टीम को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें