फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बरामदे में मिला अध्यापक का शव, मुंह से निकल रहा था झाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खेताबपुर गांव स्थित मकान के बरामदे में शनिवार की सुबह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक गुलाबचंद्रराम का शव मिला। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। माैके पर उल्टी व दस्त भी था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खेताबपुर गांव निवासी अध्यापक की पत्नी मंशा देवी ने बताया कि गांव में दो मकान हैं। पुराने मकान में परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। वह गांव से बाहर नया मकान बनवाकर पति और बच्चों के सात रहती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुराने मकान के सामने पट्टीदार के घर शादी समारोह था। शादी में भाग लेने के लिए वह पति गुलाबचंद राम (48) और बच्चे के साथ गई थीं।
शादी से करीब रात तीन बजे पति के साथ नए मकान पर आई और कमरे सोने चली गई।
शनिवार सुबह करीब 5 बजे देखा कि बरामदे में पति गुलाब चंद्र राम अचेत अवस्था में पड़े हैं। उनके मुंह से झाग निकल रहा है। परिजन गुलाबचंद्र राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने गुलाबचंद को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गुलाब चंद्र राम के तीन बेटे और एक पुत्री है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें