देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि सोमवार को जिले भर में कांग्रेस नेताओं ने मनाई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने लालबहादुर शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शास्त्री नगर तिराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री सादगी और सौहार्द के प्रतीक
थे। सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले शास्त्री जी बेहद ईमानदार नेता थे। इस मौके पर डा. मारकंडेय सिंह, आशुतोष गुप्ता, शबीहुल हसन, मु. राशिद, अनुराग पांडेय, अजय श्रीवास्तव, बटुकनारायण मिश्र, माधव कृष्ण, फैजल कमाल,
अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कपूरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के संगठन हरवेंद्र यादव ने कहा कि शास्त्री जी ने एकता और
अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वह किसानों के हिमायती थे। इस मौके पर परवेज अहमद खां, जयप्रकाश गुप्ता, मुन्ना जायसवाल, सीताराम बिंद, नौशाद खां, अंसार अहमद, शमीम अहमद, रास्त्रत्त्मजी यादव आदि
मौजूद रहे। उधर, भारतीय युवा कांग्रेस कील् ओर से शास्त्रीनगर में लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आशुतोष, अभिषेक पांडेय, किशन वर्मा, राघवेंद्र, वर्चस्व पांडेय आदि मौजूद रहे।