फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह झमाझम बारिश के बाद हुई तल्ख धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बादलों की लुकाछिपी का खेल बुधवार को भी चलता रहा। शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कहीं छिटपुट तो कहीं झमाझम बरसात हुई। उसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन भर में कई बार बदल रहे। तापमान का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बरसात की वजह से सड़कों पर कीचड़ रहने तथा खराब सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। इसके चलते बाजारों में चलना भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन

भोर में ही काले बादल घिर आए तथा तेज बरसात होने लगी। रुक-रुक कर हुई बरसात का क्रम दोपहर तक बना रहा। इस बीच कभी बारिश तेज हुई तो कभी धीमी गति से। दोपहर बाद बरसात रुक गई तथा उसके बाद तेज धूप खिली। धूप की वजह से गर्मी और उमस बढ़ गई। उमस काफी बढ़ जाने से बेचैनी बनी रही। मौसम के इस बदलाव की वजह से सांस के मरीजों तथा बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आम हो या फिर खास, सभी मौसम से त्रस्त दिखाई दे रहे हैं। तेज धूप होने पर कपड़ा पसीने से भीग जा रहा है। उमस बढ़ जाने से कूलर और पंखा भी फेल हो जा रहे हैं। दुबिहा संवाददाता के अनुसार सुबह से बरसात का क्रम बना रहा। बदलते तापमान का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पढ़ रहा है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार सुबह अच्छी बरसात हुई जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दशा खराब हो गई। गावों और गलियों में पानी लग गया। बाजारों में चलना भी मुश्किल हो गया। इधर खेतों में पानी लग जाने से सब्जियां डूब गई हैं जिससे किसानों को चिंता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें