फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने नहीं लिया इलाज, हालत बिगड़ी

Sat, 02 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सुहवल के शिवाला में क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करने के लिए छात्रनेताओं का अनशन शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा।

 गुरुवार की देर शाम पुलिस ने छात्रनेता पंकज उपाध्याय और सुमंत राय को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया था। दोनों छात्रनेताओं ने अस्पताल में तीसरे दिन भी िड्रप या कोई चिकित्सा नहीं ली।

 अनशनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक अनशन जारी रहेगा। जिला अस्पताल में अनशनरत छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंकज उपाध्याय और सुमंत राय की चिकित्सा सेवा
विज्ञापन


 नहीं लेने के कारण हालत बिगड़ती जा रही है। अनशनरत पंकज उपाध्याय ने कहा कि कई दिनों से अनशन करने के बाद भी कोई भी सक्षम अधिकारी यहां आकर उनका हाल जानने की कोशिश नहीं की।

 हम लोग आम जन की मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। इन मांगों को जिला प्रशासन को पूरा करना चाहिए। कहा कि जिला प्रशासन की यह उपेक्षात्मक रवैया प्रदेश सरकार को महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन


 जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर भारत राय, विकास राय,  सुग्रीव यादव, साधू यादव, दिवाकर प्रसाद, शाहिद शेख, सोनू आदि छात्र मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें