फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ की हड़ताल

Sat, 14 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस रजागंज पुलिस चौकी और सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पार्किंग, वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न और धनउगाही से नाराज टेंपों चालक शनिवार को हड़ताल पर रहकर ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा काफी मान-मनौव्वल के बाद चालकों ने हड़ताल स्थगित किया। इसके बाद संघ के लोगों ने जिलाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलकर अपनी बात कही। हड़ताल के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



 संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि संघ चालकों  का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दास्त नहीं कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वाहनों की चेकिंग के  नाम पर जीआरपी, रजागंज पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस द्वारा अनावश्यक चालकों को परेशान किया जा रहा है कहा कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होेंगे।  सोनू गुप्ता ने कहा कि पुलिस आए दिन पार्किंग एवं चेकिंग के नाम पर अवैध रूप  से धन की मांग करती है। मौके पर पुलिस ने समझा-बुझाकर सात बजे से जारी हड़ताल को दिन में 11 बजे समाप्त कराया।

धरना  प्रदर्शन करने वालों में सुरेश यादव, घुटारू, हरिवंश यादव, छोटू  यादव, शिवानंद यादव, अजय सिंह, पिंटू यादव, सवरू यादव, नरेंद्र यादव, मान  यादव, महेंद्र यादव आदि थे। इस  संबंध में पुलिस अधीक्षक अरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें