फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग से खेतों में रखा भूसा जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के गोड़सरा और मिश्रवलिया के सिवान में मंगलवार की शाम कुछ किसानों के द्वारा पराली जलाने के लिए लगाई गई आग से सिवान में आग लग गई। इससे गेहूं की मड़ाई के बाद किसानों द्वारा खेतों में रखा गया भूसा जलकर नष्ट हो गया। वहीं खेतों के किनारे लगाए गए पेड़ भी झुलस गए हैं, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसानों ने एसडीएम का ध्यान आकर्षित करते हुए दोषी किसानों के खिलाफ पराली जलाने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित किसान संजय कुशवाहा, वीरेंद्र यादव आदि ने बताया कि इस आग लगने की घटना में खेतों में रखा गया भूसा जलकर नष्ट हो गया, वहीं कई पेड़ भी जल गए हैं। इस संबंध में एसडीएम संजय यादव ने बताया कि आग लगने की घटना हुई है। मौके पर हल्का लेखपाल को भेजकर क्षति का आंकलन कराया गया है। दोषी किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें