फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एप्रोच न बनने से शोपीस बना स्टेशन का फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। पं. दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन पर चार वर्ष पहले बना फुट ओवरब्रिज का एप्रोच ठीक ढंग से नहीं बनाया गया है। इस वजह से स्टेशन के प्लेटफाॅर्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को जान को जोखिम में डालकर ट्रैक पार करना पड़ता है। कई बार लोग ट्रेनों के नीचे से निकलते हैं। ओवरब्रिज के ऊंचे एप्रोच से कई यात्री गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

भदौरा रेलवे स्टेशन पर रोजाना सात सौ से आठ सौ की संख्या में यात्री ट्रेन पकड़ते या ट्रेन से उतरते हैं। इनकी सुविधा के लिए वर्ष 2021 में स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया था। इससे यात्रियों में चर्चा थी कि इसके बन जाने से आवागमन सुलभ हो जाएगा। लेकिन, रेल अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक फुटओवर ब्रिज का एप्रोच ठीक नहीं किया गया। फुटओवर ब्रिज का एप्रोच ठीक न होने से यात्रियों को प्लेटफाॅर्म दो से तीन पर जाने-आने में परेशानी होती है। कई बार प्लेटफाॅर्म तीन पर मालवाहक ट्रेन खड़ी हो जाने से यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से या फिर बिना अप्रोच वाले फुट ओवरब्रिज से होकर आते-जाते हैं। इसमें ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को होती है। स्टेशन मास्टर अंजनी कुमार ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज के अप्रोच की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें