गाजीपुर। गाड़ी संख्या 05017/05018 वलसाड-मऊ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का ठहराव औड़िहार जंक्शन पर होगा। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से इस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से वलसाड-मऊ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन सुनिश्चित किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05017 मऊ-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चार अप्रैल से नौ मई तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान कर औड़िहार जंक्शन 07.20 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। गाड़ी में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान के पांच, वातानुकूलित तृतीय के एक और द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।