फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तमंचा और कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद/गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर तिराहे से शुक्रवार की रात पुलिस ने एक तमंचा और एक कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसूलपुर तिराहा बहादुरगंज के पास घेराबंदी कर बहादुरगंज के पुरानीगंज निवासी मोहम्मद आरिफ (22) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल राज नारायण ने बताया कि पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें