गाजीपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को कुल 71 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है, जिनमें 11 उपनिरीक्षक, 31 मुख्य आरक्षी और 29 आरक्षी शामिल हैं। यह आदेश 13 सितंबर 2025 को जारी हुआ था, जिसे अब लागू करते हुए सभी को नई तैनाती दी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कदम पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। पुलिस लाइन से विभिन्न थानों और चौकियों पर 11 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। अरविंद कुमार को प्रभारी चौकी शहनिन्दा, थाना मुहम्मदाबाद, जितेन्द्र नारायण यादव को बाना जमानिया, सूर्यकांत यादव को बाना सुहवल, अखिलेश यादव को थाना करंडा, कमलेश गुप्ता को थाना करीमुद्दीनपुर, जुल्फिकार अली को बाना मरदह, शैलेंद्र कुमार पाण्डेय को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में थाना शादियाबाद भेजा गया है। वहीं, आनंद गुप्ता उपाध्याय का तबादला निरस्त कर उन्हें हंसराजपुर चौकी प्रभारी पद पर यथावत रखा गया है।