सेवराई तहसील सभागार में आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम अव
सेवराई। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में हुआ। इसमें 61 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, इनमें 09 का निस्तारण किया गया। जिले की सभी सातों तहसीलों में कुल 265 प्रार्थना पत्र आए। इनमें मौके पर 33 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अविनाश कुमार ने किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी उपस्थित रहे। डीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों जमीन और आपसी विवाद परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण करने को कहा। लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें। सदर तहसील में 32 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। मुहम्मदाबाद में सीआरओ आयुष चौधरी की अध्यक्षता में 25 शिकायतों में से 05 का निस्तारण हुआ। जखनियां में एसडीएम की अध्यक्षता में 43 शिकायतों में 03,कासिमाबाद में 31 में से 08, सैदपुर में 25 में से 03 और जमानिया में 48 में से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, डीडीओ सुभाष चन्द्र सरोज आदि मौजूद रहे।