बिरनो थाना क्षेत्र के बिरनो निवासी और आर्मी के जवान की दिल्ली में उपचार के दौरान सोमवार को सांसें थम गईं। परिजनों के मुताबिक जवान का पार्थिव शव मंगलवार को घर पहुंचेगा और यहीं अंतिम संंस्कार होगा।
बिरनो गांव निवासी अनिल यादव (30) 2013 में आर्मी में ज्वॉइन हुए थे। इस समय उनकी तैनाती जालंधर में थी। परिजनों के मुताबिक जहां तबियत खराब होने पर उनका इलाज दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। अनिल की शादी नौ वर्ष पहले हुई थी। पत्नी मंजू देवी के साथ 6 वर्ष की बेटी और 3 वर्ष का बेटा भी है, जो साथ में ही रहते थे। अनिल यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों भाई दीपक यादव और छोटू यादव घर पर रहकर खेती गृहस्थी का कार्य करते हैं।