सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जो जंगीपुर थाने के पास की बताई जा रही हैं। किसी मामले में खड़ा कराए गए वाराणसी के एक ट्रक के पीछे से दो पहिए गायब हैं।
हैरानी की बात तो यह कि चक्के निकालने के बाद उसे ईंटों के सहारे से छोड़ दिया गया है। वहीं, इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि किसी ने आपको गलत सूचना दी है। ऐसी कोई बात नहीं है। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि यदि थाने में दाखिल गाड़ी के चक्के गायब हुए हैं तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पता कर रहा हूं।