फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वार्ड में मुर्गी फार्म हाउस से भी ज्यादा दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्यवस्थाएं हाईटेक हो चुकी है। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग हैं। प्रवेश करने पर पर्दे से लेकर साफ-सफाई तक देखते बनती है लेकिन इसी अस्पताल के एफ ब्लॉक में बने साकियाट्रिक वार्ड का गेट खोलने की हिम्मत शायद ही कोई कर पाए। यहां एक खराब मुर्गी फार्म हाउस से भी अधिक दुर्गंध आती है।
विज्ञापन

सोमवार को पड़ताल करने के दौरान जब संवाददाता पहुंचा उसे भी बदबू के चलते उल्टी आने लगी और वह बाहर आ गया। हैरत की बात यह कि इस वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं, जिन्हें देखकर मुंह से बस यही निकला कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें शायद जीवन देने के लिए नहीं, बल्कि मारने के लिए भर्ती किया है।
मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल स्थित एफ ब्ल़ॉक में इस वार्ड मेें नौ बेड हैं। तीन बेड पर मरीज भर्ती हैं। इनमें एक महिला, एक युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। ये किसी रोग से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

कब से हैं और कौन हैं, इसकी कोई जानकारी कोई नहीं दे सका। वार्ड में न चादर की व्यवस्था दिखी ना ही हीटर की। तीनों मरीजों के पास कंबल जरूर थे। गंदगी का आलम यह कि वार्ड में एक तरफ मल तक पड़ा था और फर्श पर जूते भी चिपचिपा रहे थे। दुर्गंध इतनी थी कि नाक पर बिना रुमाल लगाए रुकने की हिम्मत नहीं थी।
बस यही महसूस हो रहा था कि कोई स्वस्थ व्यक्ति भी कुछ मिनट यहां ठहर जाए तो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित जरूर हो जाएगा। अस्पताल के एक स्टाफ ने बताया कि मैं उस वार्ड में नहीं जा सकती। हां, इतना जानती हूं कि तीनों को खाना मिलता है लेकिन कोई डॉक्टर उन्हें कभी देखने तक नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें