फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कानपुर, मऊ और वाराणसी की बहनों की बल्ले-बल्ले, बाकियों की राह मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर, मऊ और वाराणसी को छोड़े बाकी रूटों पर जाने में होगी परेशानी
विज्ञापन

-गाजीपुर डिपो से चंदौली और जौनपुर रूट पर नहीं मिलेगी सीधी बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। रक्षाबंधन पर बहनों को परिवहन निगम की सभी बसों में 24 घंटे की जगह इस बार 48 घंटे तक नि:शुल्क यात्रा करने को मौका मिलेगा। लेकिन, जनपद में कानपुर, मऊ, वाराणसी को छोड़ अन्य रूटों पर आने-जाने में परेशानी होगी। क्योंकि अधिकांश रूटों पर गिनी-चुनी बसें ही हैं। जबकि जौनपुर और चंदौली के लिए सीधी बस सेवा ही नहीं है। ऐसे में इस रूट पर जाने वाली बहनों को निराशा हाथ लगेगी।
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर दूर-दराज रहने वाले भाईयों को बहनें राखी बांधने जाती हैं। बहनों के लिए इस पर्व पर आने-जाने की नि:शुल्क सुविधा परिवहन निगम की ओर से पिछले कई वर्षों से दी जा रही है। इस बार रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को 24 घंटे नहीं की जगह 48 घंटे निःशुल्क रोडवेज बसों में सफर करने की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में बताया गया है कि 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि पूर्व में 24 घंटे ही निशुल्क यात्रा निर्देश मिला था, लेकिन अब आदेश को संशोधित किया गया है। रक्षाबंधन पर्व पर 48 घंटे महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा निर्धारित अवधि में प्रदान की जाएगी।

किस रूट पर चलेंगी कितनी बसें
स्थान - बसों की संख्या

कानपुर-10
लखनऊ- 3
मऊ- 15
गोरखपुर -8
आजमगढ़- 9
वाराणसी- 12
बलिया- 3
जमानिया से चंदौली - 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें