फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चिल्लाता रह गया सुरक्षा गार्ड मदद के लिए नहीं पहुंचे लोग

विज्ञापन
गार्ड शंभू यादव। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा देहाती स्थित बिंदु होटल के बाहर विनीत राय की हत्याकांड की कहानी सुरक्षा गार्ड शंभू यादव ने बयां की। शंभू यादव ने बताया कि गोली चलने और उसके शोर मचाने के बाद भी दहशत के कारण आसपास का कोई व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आया। करीब 10 मिनट बाद पहुंचे परिजन लहूलुहान विनीत को अस्पताल ले जा सके।
विज्ञापन

गार्ड शंभू ने बताया कि 29 मई की रात करीब 10:45 बजे मुंह बांधे दो युवक होटल पहुंचे और बियर मांगने लगे। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट और मोबाइल चार्ज करने के बहाने समय बिताया। होटल की ऊपरी मंजिल पर दोस्तों के साथ खाना खाकर निकले विनीत जैसे ही बाइक से घर जाने के लिए बढ़े, वैसे ही ईंटों के ढेर के पीछे छिपे 4-5 हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोलियां बरसा दीं। गार्ड ने जब शोर मचाया तो हमलावर हथियार लहराते हुए उसकी तरफ भी दौड़े। शंभू ने होटल के अंदर भागकर जान बचाई और विनीत के छोटे भाई हैप्पी राय सहित परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें