औड़िहार रेलवे जंक्शन का विंडो इंस्पेक्शन करते रेल प्रबंधक आशीष जैन। संवाद
गाजीपुर। वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बृहस्पतिवार को वाराणसी-मऊ रेलखंड का स्पेशल सैलून से विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान औड़िहार जंक्शन पर उनका स्पेशल सैलून करीब 10 मिनट तक रुका रहा।
औड़िहार : वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन का स्पेशल सैलून स्थानीय जंक्शन पर पहुंचा। इस दौरान करीब 10 मिनट तक उनका स्पेशल सैलून स्थानीय जंक्शन पर रुका रहा। इस दौरान रेल कर्मियों में अफरातफरी रही।
वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्पेशल सैलून के अंदर से जंक्शन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रेलकर्मी अलर्ट रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा को यात्री सुविधाओं के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जखनिया : वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन का स्पेशल सैलून स्टेशन होते हुए गुजरा। लेकिन स्टेशन पर रुका नहीं। उन्होंने विंडो निरीक्षण किया। वहीं सर्वदलीय तहसील विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने स्टेशन मास्टर विनोद यादव को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए रैंप, रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण आदि की मांग की।