फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर की टक्कर से टूटा पौने दो करोड़ से बनाया गया गोलंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कासिमाबाद चौक पर एक माह पहले बना गोलंबर मंगलवार की सुबह डंपर की टक्कर से टूट कर बिखर गया। सुंदरीकरण के नाम पर इस चौक पर सड़क चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर और गोलंबर निर्माण के लिए शासन से पौने दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण गोलंबर के साथ आसपास की सड़क टूटकर धंस रही है। कासिमाबाद चौक को ब्लैक स्पॉट जोन में घोषित होने के कारण राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में पौने दो करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए सार्वजनिक निर्माण खंड तीन को धन आवंटित किया। घटिया निर्माण के कारण डिवाइडर और गोलंबर के साथ सड़क की गुणवत्ता पर निर्माण के समय लोगों ने आपत्ति दर्ज करनी शुरू कर दी थी। दुकानदारों ने बताया कि मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रहा डंपर रसड़ा की तरफ घूम रहा था। डंपर का पिछला हिस्सा गोलंबर से सट गया, जिससे गोलंबर का आधा हिस्सा टूटकर बिखर गया। जेई सार्वजनिक निर्माण खंड 3 सुरेंद्र यादव ने कहा जहां-जहां नए गोलंबर और डिवाइडर बने हैं, वहां पर वाहन चलाने वालों को थोड़ी दिक्कत होती है। इस तरह टूटने की शिकायत मिलती है। उसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें