फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने सैलून संचालक को मारा चाकू, घायल

विज्ञापन
जहीर खान (घायल सैलून संचालक) - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के लौलहां-तरायें मार्ग स्थित ताल के पास शुक्रवार को साइकिल से सैलून जा रहे संचालक को लूटने में असफल लुटेरों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पीछा कर चार को धर दबोचा और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, घायल सैलून संचालक को परिजन उपचार के लिए वाराणसी ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। लौलहां गांव निवासी जहीर खान (22) की तरायें में सैलून है। वह सुबह 9.30 बजे साइकिल सैलून जा रहा था। घर से अभी कुछ दूर पहुंचा ही था कि ताल के पास दो बाइक पर सवार चार लुटेरे पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने जहीर खान को रोक लिया और मोबाइल-पैसा लूटने लगे। जहीर ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने चाकू से उसके पेट में ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। जहीन की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और किसान मौके की ओर दौड़ पड़े और आरोपियों का पीछा किया। जानकारी होते ही गांव के कुछ लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ाकर बाइक को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। ारों तरफ से घिरे बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने चारों को धर-दबोचा और धुनाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उधर, परिजन घायल जहीर को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर रवाना हो गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सैदपुर सीओ बलराम ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें