रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के तिजिया नरायन पोखरे के पास स्थित ठाकुर बारी मंदिर का ताला तोड़कर दो वर्ष पूर्व गर्भगृह से चोरी हुई अष्टधातु के तीन देवताओें की मूर्तियों में भगवान वेंकटेश की मूर्ति शुक्रवार को ठाकुरबाड़ी के पीछे झाड़ी में बोरे से बरामद हुई। पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। 25 दिसंबर 2019 की रात चोरों ने ठाकुरबाड़ी मंदिर का दरवाजे का ताल तोड़कर गर्भगृह से अष्टधातु की भगवान वेंकटेश, श्रीदेवी एवं भूदेवी की तीन मूर्तियां चुरा ली थीं। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा करने में असफल रही थी। ठाकुरबाड़ी के पीछे बोरी में भगवान वेंकटेश की मूर्ति मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों में भीड़ लग गई। प्रभारी थानाध्यक्ष रितेश द्विवेदी ने बताया कि भगवान वेंकटेश की मूर्ति झाड़ियों में बोरी से बरामद हुई।