फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैमरे में कैद हुई लुटेरों की तस्वीर फिर भी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र में बीते दो माह से चोरी, लूट की कई घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं। उसकी फुटेज भी पुलिस के पास है। आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ भी रहे हैं, फिर भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी का दावा कर पल्ला झाड़ रही है। ऐसे में पीड़ित न्याय के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं।
विज्ञापन

बीते 18 अप्रैल की रात गहमर कोतवाली क्षेत्र के खुदरा गदाईपुर गांव के रहने वाले नर्वदेश्वर उपाध्याय के गैरेज में खड़ी सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 26 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया। चोर गैरेज का ताला तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लाखों का गेहूं ले गए लेकिन आज-तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
गहमर कोतवाली क्षेत्र के रायसेनपुर बाबा का डेरा गांव में 28 मार्च की रात सेना के पूर्व जवान रमेश सिंह के बंद मकान से चोर लाखों के जेवरात कपड़े सहित नकदी उठा ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। बावजूद घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका। 28 मार्च की रात चोरों ने रायसेनपुर बाबा का डेरा गांव के पूर्व नवसेना अधिकारी सुशील सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फुटेज में चोर पैदल जाते दिख रहे हैं मगर आज तक चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें