फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरओ प्लांट संचालक को मारपीटकर मोबाइल व पैसा छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना के हरहरी गांव के सुनील विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात दो बजे मांगलिक कार्यक्रम से पानी सप्लाई कर टोटो से वापस घर लौट रहे थे। टोटो रोककर अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर पांच हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिया। चीखने चिल्लाने पर टोटो को धक्का देकर खाई में गिरा कर धमकी देते हुए भाग गए। आरओ प्लांट संचालक सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें