गाजीपुर। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक राय के पुत्र विनीत राय के हत्या आरोपी साेनू यादव और आलोक दुबे पर पुलिस ने इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख कर दी है। जबकि कटरा गैंग का सरगना और हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय पहले ही एक लाख का इनाम घोषित हो चुका है। यह जानकारी देते हुए एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि इधर, तीनों हत्यारोपी की तलाश में पुलिस प्रदेश भर में दबिश दे रही है, बावजूद घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। यही नहीं लगातार इन आरोपियों के परिचितों, रिश्तेदारों व सहयोगियों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। यहीं नहीं वीडियो के आधार पर चिह्नित संदिग्धों को हिरासत में लेकर विनीत राय हत्याकांड के हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं आसपास सटे विभिन्न प्रांतों तक पहुंचकर दबिश दे रही है। बावजूद हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव को गिरफ्तार करना चुनौती बनती जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर भी सुराग मिलने पर टीम आगे बढ़ रही है। हालांकि अब तक सफलता मिलती नहीं दिखाई पड़ रही है।