फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क के गड्ढे में फंसी ट्रक, एक घंटे बाद निकली

विज्ञापन
गोड़उर मठिया गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के एप्रोच मार्ग पर फंसा बालू लदा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
सादात। नगर के रघुवंश चौराहा के पास निर्माणाधीन एनएच-124 डी सड़क पर बीते दिनों पाइपलाइन मरम्मत के लिए की गई खुदाई राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई है। सड़क पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन उसमें फंस जा रहे हैं। बीते शुक्रवार की रात वाराणसी के लहरतारा से प्लाईवुड लादकर आ रहा एक मिनी ट्रक रघुवंश चौराहे के पास बने गहरे गड्ढे में रात करीब 11 बजे फंस गया। सड़क के बीचों-बीच ट्रक के फंसने से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। चालक कमलेश यादव ने तत्काल इसकी सूचना सादात निवासी संबंधित दुकानदार को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटे बाद ट्रक को किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। नगर के व्यापारियों ने नेशनल हाईवे का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए रघुवंश चौराहा के आस-पास की इस बदहाल सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। नगर पंचायत की ईओ सोनल जैन ने बताया कि फटी हुई पाइप की दो दिन पहले मरम्मत करा दी गई थी। इस दौरान जो पानी उस समय बहा था वह गड्ढे में एकत्र हो गया था जिसमें ट्रक फस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें