फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व

Sat, 28 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मां दुर्गा के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। भक्तों ने शेरावाली का दर्शन-पूजन किया। घरों में कलश स्थापित कर पूरी रात मां की आराधना की गई। विशेष किस्म का पकवान बनाए गए ।
विज्ञापन


सुबह लोगों ने हवन-पूजन कराया। व्रती लोगों ने हवन-पूजन के बाद व्रत का पारण किया। अधिकाश भक्तों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में मां का दर्शन-पूजन किया, वहीं कई लोगों ने अन्य जिलों में स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पहुंचकर देवी की आराधना की।


वहीं मुहम्मदाबाद के यूसुफ पुर गंज स्थित राम जानकी मंदिर में कथा वाचक पंडित अभय नारायण पांडेय की ओर से सुनाई जा रही राम कथा का शनिवार को राम जन्मोत्सव के साथ समापन हो गया। एक सप्ताह तक चली राम कथा में वाचक ने पुरूषोत्तम राम के जीवन से जुड़ी कथा का सजीव चित्रण किया।
विज्ञापन


 रामनवमी पर राम जन्म महोत्सव मनाया गया। रात 12 बजे भगवान राम का जन्म होते ही उद्घोष के साथ ही वाद्य यंत्र बज उठे। इस दौरान भजन एवं गीत गाए गए। लोगों ने भगवान राम का जन्म होने के बाद एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर रामजी तिवारी, जैनेश पंकज, राजन कुरैशी, देवेन्द्र, डा. रमाकांत पाण्डेय, विनोद आदि शामिल रहे। अंत में भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें