जमानिया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को केसरूआ और सोमवार को जबुरना गांव से अजगरों को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उन्हें देवईथा गांव के पास सीमावर्ती कर्मनाशा नदी के किनारे छोड़ दिया गया। यह जानकारी वन क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रिहायशी इलाकों में सांप निकलने पर घबराकर उन्हें मारने के बजाय वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि वन रेंज क्षेत्र में मानव आबादी और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विभाग की विशेष टीम लगातार सक्रिय है। बताया कि कुछ दिन पहले वन क्षेत्र से करीब छह फीट लंबा अजगर पकड़ा गया था। संवाद