फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर के पांच केंद्रों पर अभी शुरु नहीं हो सकी गेहूं की खरीद.

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर तहसील के पांच क्रय केंद्रों में से किसी पर भी अब तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। गांव में किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई में व्यस्त हैं। दूसरी ओर गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बयार तेज हो जाने से किसान अभी गेहूं बेचने में रुचि नहीं ले रहे हैं। हालांकि केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने वाले किसानों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पंजीकरण की गति अभी धीमी है। अब तक तहसील क्षेत्र से महज 375 किसानों ने पंजीकरण कराया है। सौ क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने वाले किसानों को पंजीकरण का उप जिलाधिकारी से सत्यापन कराना जरूरी होगा। तहसील सैदपुर में स्थापित पांच केंद्रों में सैदपुर एवं नंदगंज केंद्र खाद्य विभाग से संचालित होते हैं, जबकि धुवार्जुन एवं परसनी साधन सहकारी समिति और खजुरा केंद्र को पीसीयू संचालित करता है। इन केंद्रों से 655 गांव जोड़े गए हैं। सबसे ज्यादा गांव सैदपुर और नंदगंज विपणन केंद्र के अंतर्गत हैं। गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण सहज जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें