गहमर में दुकान पर लगी सब्जियां। संवाद
गाजीपुुर। प्रतिकूल मौसम का प्रभाव हरी सब्जियों पर देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से बाजार में हरी सब्जियों की आमद प्रभावित हुई है। इसकी वजह से इनके दामों में 10 से 20 तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग हरी सब्जियों की खरीदारी कम करने लगे हैं।
मिश्रबाजार स्थित थोक विक्रेता रविंद्र यादव ने बताया कि, पिछले करीब 7-8 दिनों से बाजार में हरी सब्जियों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसकी वजह से इनकी दामों बढ़ोतरी हो रही है। सब्जियोें की दाम 15 से 20 रुपये तक बढ़ गए है। जिसकी वजह से पहले बड़ी मात्रा में हरी सब्जियों की खरीदारी करने वाले ग्राहक अब इनकों लेने से बच रहे हैं या फिर समिति मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं।