फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सनातनी को सजग रहना चाहिए : प्रो. अंबरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सोमवार को महमूदपुर हथिनी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सह प्रांत प्रचारक प्रो. अंबरीश सिंह ने कहा कि सभी हिंदू का जुड़ाव सनातन धर्म से है। हिंदू समाज अपनी विविधता को जब एकता में जोड़ लेगा, तो उसे कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि हमें जाति, भाषा, तथा क्षेत्र के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इससे हर सनातनी, हर हिंदू को सजग रहना चाहिए। विदेशी ताकतें प्रलोभन देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करने में लगे हुए हैं। विदेशियों के इस चाल को सभी हिंदुओं की समझने की आवश्यकता है। जब हम एक रहेंगे, तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें डिगा नहीं सकती। पंकज दूबे ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर चलें। एक साथ मिलकर मां भारती के लिए कार्य करें। पुनवासी राम व तेरसू यादव ने कहा कि हम सबको छोटे-बड़े, ऊंच-नीच का मतभेद भुलाकर सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए कार्य करें। साथ ही साथ अपने आसपास पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कार्य करें। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, गौरव, श्रीकांत सिंह, दिलीप गुप्ता, नरेंद्र कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें