फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Sat, 19 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को पुलिस लाइन मैदान पर किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल 145 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस दौरान तीन बच्चों में कुपोषण के लक्षण मिले।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने फीता काटकर किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने डा. नेसार अहमद से अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। परीक्षण के दौरान 15 शुगर के मरीज, सात में दृष्टिदोष और 14 ब्लड प्रेशर

से पीड़ित पाए गए। डाक्टरों ने लोगों को संतुलित भोजन एवं कम नमक का इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही नियमित व्यायाम एवं साफ पानी पीने का सुझाव दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.
विज्ञापन


एसपी अग्रवाल, नेत्ररोग विशेेषज्ञ डा. एसकेेजी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ शाहिद रजा एवं महिला रोग विशेषज्ञ डा. मनीषा राय ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर का आयोजन पुलिस लाइन स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सक डा. पीके कुशवाहा एवं

पुलिस प्रतिसार निरीक्षक के नेतृत्व में हुुआ। इस दौरान लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर वेदप्रकाश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें