फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 2.91 लाख किसानों के खाते में पहुंचा पीएम किसान सम्मान निधि के 58.37 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरकछा में मनाया गया किसान उत्सव दिवस
विज्ञापन


मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत जिले के 2,91,897 किसानों के खातों में 58 करोड़ 37 लाख 94 हजार रुपये भेजे गए। कृषि विभाग की तरफ से शुक्रवार को बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इसमें मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीएम पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि किसानों को खेती-किसानी के लिए आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। किसान इससे बीज, खाद और अन्य जरूरतों को पूरा कर फसल की तैयारी कर सकते हैं। छोटी जोत वाले किसानों के लिए यह धनराशि खेती का खर्च उठाने में सहायक है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह ने कहा कि सम्मान निधि से किसानों को खेती-बारी के कार्यों में काफी सहूलियत मिल रही है। उन्होंने कहा जिले के सभी ब्लॉकों में भी किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीराम सिंह, जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित कार्यक्रम में करीब 357 किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें