फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंदगज। थाना क्षेत्र के मुरड़भा गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान वाराणसी में रविवार को मौत हो गई। वाराणसी में ही पोस्टमार्टम कराया गया।
मुरड़भा गांव निवासी अवधराज चौहान और शिवराज चौहान कहीं जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही श्याम नारायण बिंद से बीते 17 जुलाई की देर रात किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। जिसमें अवधराज चौहान और उसका भाई शिवराज चौहान (50) घायल हो गए। दोनों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर शिवराज चौहान को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। इधर अवधराज चौहान ने श्याम नारायण बिंद सहित नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को इलाज के दौरान शिवराज चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
भूमि विवाद में मारपीट, दंपती घायल
जमानिया। कोतवाली के नारियावा गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है। नारियाव गांव निवासी सेराज ने बताया कि वह अपने घर पर परिवार के साथ था। इसी बीच उसके भाई उसकी जमीन पर पहुंचे और निर्माण कार्य कराने लगे। विरोध करने पर तीनों भाइयाें को मारने- पिटने लगे। मारपीट की घटना में सेराज (28) और पत्नी सहाना (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई और घायल सेराज एवं उसकी पत्नी सहाना काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सेराज की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें