फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस ने लगाया गुंडा एक्ट, लोगों ने बताया खुद को किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बिलाड़ा गांव के 18 लोगों पर पुलिस ने 110 जी मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बताया कि सभी मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं। आए दिन आम जनता से गाली- गलौज और मारपीट करते रहते हैं। इनके विरुद्ध कोई भी व्यक्ति मुकदमा लिखवाने और न्यायालय में गवाही देने से डरता है। आम जनमानस में काफी भय और आतंक व्याप्त है। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत लोगों को पाबंद किया जाना नितांत आवश्यक है।
पुलिस ने गांव के शिवम मिश्रा, उपेंद्र राम, हरिश्चंद्र मौर्य, घरभरन मौर्या, पप्पू यादव, पिंटू मौर्या, नेहरू खरवार, सत्यम मिश्रा, मनोज यादव, राहुल खरवार, परमेश मौर्य, भोला मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सर्वजीत मौर्या, राजेश सिंह, मनोज सिंह, रवि मौर्या, पंकज कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इधर पुलिस की इस कार्रवाई से परेशान प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में 18 लोगों ने जखनिया एसडीएम कमलेश सिंह के कार्यालय उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा और न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान प्रमोद मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुलिस ने जितने लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है, सारे लोग किसान हैं या तो मुंबई में कार्य करने वाले हैं।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे और साजिशकर्ता पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। बहरियाबाद थानाध्यक्ष कृपेंद्र ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें