बीटीसी प्रशिक्षु कामरान अहमद ने कहा कि 28 अक्तूबर को काउंसिलिंग
प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 नवंबर को सूची भी चस्पा कर दी गई।
इसके
बावजूद भी अभी तक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य
जिलों में बीटीसी प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र मिल चुका है। उन्होंने कहा
कि अगर नियुक्ति पत्र जल्द से जल्द निर्गत नहीं किया तो चयनित
अभ्यार्थी धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
इस मौके पर अभिषेक सिंह,
कमलेश, पंकज यादव, सुभाष यादव, अर्चना सिंह, संध्या कुमारी, संजय तिवारी,
मुनीब कुमार, अखिलेश सिंह, ध्रुव पांडेय आदि मौजूद रहे।