फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और हत्यारों ने नहीं उठने दी बिटिया की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शादी से पहले दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। दूल्हे के घर वालों ने अपना जवान बेटा खो दिया। धरवारकला निवासी रामायण यादव के बेटे राजेंद्र यादव की शादी एक वर्ष पूर्व रसूलपुर गांव निवासी अनीता यादव से तय हुई थी। लेकिन शादी किए बिना ही बराती लौट गए। जबकि दूल्हे के बड़े पिता के पुत्र बृजेश यादव की शादी दुल्हन अनीता यादव की बड़ी बहन मिंता यादव से हुई है। इसी रिश्ते के कारण राजेंद्र यादव की भी शादी अनीता यादव से तय हुई थी, लेकिन हत्यारों ने ऐसा स्वांग रचा कि बिटिया की डोली उठने से पहले टूट गई।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी युवती के भाई रविंद्र यादव ने बताया कि दोनों आरोपी युवक बड़े पिता की बेटी के पुत्र हैं। इन दोनों आरोपियों की संगत पहले से सही नहीं है। रोशन यादव की मौत के बाद मां दुर्गावती देवी रो -रो कर बेहोश हो जा रही है। मृतक रोशन की बड़ी बहन मनसा की बीते छह दिसंबर को शादी हुई थी। रोशन अपनी बहन की हंसी खुशी से विदाई किया था। युवक अपने गांव में काफी मधुर स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय था। बीए तृतीय वर्ष का छात्र भारतीय सेना में जाने के लिए अभ्यास कर रहा था। रोशन का एक भाई बृजेश गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जो पिछले दिनों अपनी बहन की शादी में घर आया हुआ था। रोशन से परिजनों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन हत्यारोपियों ने उस आशा के चिराग को भी पूरी तरह से बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें