भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को गोकशी के फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने के मामले में तैलिक राठौर समाज के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं जिला महामंत्री अभिषेक गुप्ता प्रतिनिधिमंडल के साथ उनके आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी गीता देवी सहित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। तैलिक राठौर समाज के जिला अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि जयप्रकाश गुप्ता एक संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसे व्यक्ति को स्थानीय कोतवाल वंदना सिंह, सीओ विजय आनंद शाही, एसडीएम जमानिया की मिलीभगत से फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजे जाने सहित रामलीला समिति कि जमीन कब्जा कराने का प्रयास का कड़ी शब्दों में जितनी निंदा की जाए, कम है। समाज का उत्पीड़न भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भाजपा के ही मनोनीत सभासद का उत्पीड़न हो रहा है। जयप्रकाश गुप्ता को न्याय नहीं मिला और पुन: जांच करा कर उस मुकदमे से उनका नाम नहीं निकाला गया, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इस उत्पीड़न का जवाब आने वाला समय में समस्त वैश्य समाज निश्चित रूप से देगा और जरूरत पड़ने पर गांव गांव जाएगा। इस अवसर पर साहू समाज के संरक्षक परमानंद साहू,सुनील साहू, विनोद गुप्ता, जय शंकर साहू, राजेश साहू, कन्हैया गुप्ता, सतनारायण गुप्ता और प्रतीक गुप्ता आदि मौजूद रहे।