फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए संकल्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। भितरी कस्बे में रविवार को एआईएमआईएम (ओवैसी) की जनसभा हुई। इसमें प्रदेश पार्टी के सचिव परवेज कादिर खां ने कहा कि सभी दलों ने मुस्लिम समाज को गुमराह कर वोट हासिल किया, लेकिन राजनीतिक भागीदारी से वंचित रखा। इससे यह समाज पिछड़ा हुआ है। पार्टी समाज के दबे, कुचले, शोषित, उपेक्षित सहित सभी जाति, धर्म एवं वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है। पार्टी के साथ सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग तेजी के साथ जुड़ रहे हैं। इससे अन्य दलों की नींद हराम हो गई है। इस अवसर पर कई लोगों ने प्रदेश सचिव परवेज कादिर खां, जिलाध्यक्ष अबुल जफर, महासचिव डॉ. आदिल, आरिफ़ सिद्दीक़ी, अवधेश कुशवाहा, शमीम अहमद की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया गया। जन सभा में यूथ ब्लाक अध्यक्ष शमशेर अली, इक़बाल सिद्दीक़ी, महफ़ूज, हस्मतुल्लाह, टिंकू, वसीम, जैनुद्दीन खां, अहमद खां, जहीर सलमानी आदि मौजूद थे। संचालन दाउद सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें