फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्विवार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन-चुनाव मंगलवार को सिंचाई विभाग नलकूप मंडल परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। अधिवेशन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय यादव ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। प्रांतीय संयुक्त मंत्री संत सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से कर्मचारियों का भत्ता रोककर शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को भत्ता दिलाने के लिए संगठन निरंतर ही चेतावनी पत्र भेज रहा है। अधिवेशन में सुरेंद्र कुमार यादव को जनपद अध्यक्ष, गणेश प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार तिवारी जनपद सचिव, परवेज अहमद संगठन मंत्री तथा दिनेश यादव कोषाध्यक्ष मनोनित हुए। द्विवार्षिक अधिवेशन का संचालन जनपद सचिव संतोष कुमार तिवारी ने किया। प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक अजय यादव, प्रांतीय संयुक्त मत्री संत सिंह, राकेश सिंह, कमलेश यादव, अखिलेश कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वेश सिंह यादव, धर्मदेव राम, रामप्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें