फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन

Tue, 12 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए मंगलवार को नामांकन का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन के चलते गहमा-गहमी रही। चुनाव
विज्ञापन


अधिकारी बासुदेव चौबे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह और सर्वेश प्रताप सिंह, महासचिव पद पर गोपाल सिंह यादव और राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बंशीधर सिंह कुशवाहा और हरिशचंद्र गुप्त ने नामांकन किया।

कोषाध्यक्ष पद पर धर्मचंद यादव और कुतुबद्दीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर राजेश राय और अजय चौबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर जगत मोहन बिंद और भानू प्रताप श्रीवास्तव की ओर से नामांकन
विज्ञापन


पत्र दाखिल किया गया। सहसचिव  प्रशासन लव कुमार, सह सचिव प्रकाशन राना कासमी, और सह सचिव पुस्तकालय के पद पर विनोद शर्मा ने नामांकन किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के कुल 6 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने

नामांकन दाखिल किया। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन का कार्य संपन्न होने के बाद बुधवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। मतदान 18 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें